Posts

अक्षय नवमी अथवा आवला नवमी :पूजन विधि एवं पौराणिक कथा

  अक्षय   नवमी अथवा आवला   नवमी   :पूजन विधि एवं पौराणिक   कथा   पंचांग   के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही कई लोग इस दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर सात्विक भोजन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अक्षय नवमी से द्वापर युग का आरम्भ हुआ था. इसी दिन कृष्ण ने कंस का वध भी किया था और धर्म की स्थापना की थी. आंवले को अमरता का फल भी कहा जाता है. इस दिन आंवले का सेवन करने से सेहत का वरदान मिलता है. आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करने से उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. अक्षय नवमी का पर्व आंवले से संबंधित है . कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि को आंवला नवमी मनाई जाती   है . इसे अक्षय नवमी भी कहते हैं . ऐसा माना जाता है कि इस दिन से द्वापर युग   आरम्भ हुआ था . इसी दिन कृष्ण ने कंस ...